April 19, 2025
Saraswati Maa Ki Aarti: सरस्वती माँ की आरती

Saraswati Maa Ki Aarti: सरस्वती माँ की आरती

Saraswati Maa Ki Aarti: सरस्वती माँ की आरती
Saraswati Maa Ki Aarti: सरस्वती माँ की आरती

सरस्वती माता की आरती: माँ सरस्वती की आरती से हमें उनके आशीर्वाद और ज्ञान की प्राप्ति होती है। इस आरती का पाठ करने से बुद्धि और समृद्धि की प्राप्ति होती है। आरती विधि और माँ सरस्वती की महिमा जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।

Saraswati Maa Ki Aarti

ॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता।
सद्गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥

!! जय सरस्वती माता !!

चंद्रवदनि पद्मासिनी, द्युति मंगलकारी।
सोहें शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी ॥

!! जय सरस्वती माता !!

बाएं कर में वीणा, दाएं कर में माला।
शीश मुकुट मणी सोहें, गल मोतियन माला ॥

!! जय सरस्वती माता !!

देवी शरण जो आएं, उनका उद्धार किया।
पैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया ॥

!! जय सरस्वती माता !!

विद्या ज्ञान प्रदायिनी, ज्ञान प्रकाश भरो।
मोह, अज्ञान, तिमिर का जग से नाश करो ॥

!! जय सरस्वती माता !!

धूप, दीप, फल, मेवा मां स्वीकार करो।
ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो ॥

!! जय सरस्वती माता !!

मां सरस्वती की आरती जो कोई जन गावें।
हितकारी, सुखकारी, ज्ञान भक्ती पावें ॥

!! जय सरस्वती माता !!

जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता।
सद्‌गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता ॥

!! जय सरस्वती माता !!

ॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता ।
सद्‌गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता ॥

!! जय सरस्वती माता !!

Lakshmi Ji Ki Aarti:लक्ष्मी जी की आरती

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© Puzanam.com 2024-2025